रेगिस्तान कहे जाने वाले राज्य राजस्थान के 6 प्रमुख झरने“6 Major waterfalls of the desert state of Rajasthan”
भील बेरी झरना
भील बेरी झरने कीऊंचाई 182 फीट है । यह पाली और राजसमंद जिलों की सीमा पर स्थित है। भील बेरी इको-डेस्टिनेशन एक जल प्रपात स्थल है जो घने जंगल से घिरा हुआ है।
मेनाल का झरना भीलवाड़ा जिले में है। मेनाल झरने की ऊंचाई लगभग 150 मीटर है। मेनाल अपने प्राकृतिक सौन्दर्य एवं मंदिर के लिए जाना जाता हैै।
मेनाल का झरना
भीमलत झरना
भीमलत झरने की ऊंचाई लगभग 60 मीटर है। भीमलत झरना भीलवाड़ा और बूंदी जिले की सीमा पर स्थित है।
चुलिया झरना
यह झरना राजस्थान के कोटा जिले में राणा प्रताप सागर बांध के करीब स्थित है। यह झरना गोलाकार आकर में है तथा इस फॉल की ऊँचाई लगभग 18 मीटर है। इसे चुडिया झरने के रूप में भी जानते है।
पाड़ाझर महादेव झरना भैंसरोडगढ़ अभयारण्य के अंदर रावतभाटा के पास चित्तौड़गढ़ जिले में है. इस झरने पर घूमने जाने पर आप रामेश्वर महादेव गुफा मंदिर के दर्शन भी कर सकते है।
पाड़ाझर महादेव झरना
दमोह झरना
यह दमोह झरना समरथपुरा ग्राम बसेड़ी विधानसभा , धौलपुर जिले में है। दमोह झरने की ऊंचाई करीब 250 फीट है। दमोह में बड़ी संख्या में पर्यटक झरने का आनंद लेने आते है।