चंद्रयान-3 सफल लॉन्च पृथ्वी की कक्षा में, चंद्रयान-3 के बारे में 8 सबसे महत्वपूर्ण जानकारियाँ

 1

चंद्रयान-3 को दिनांक 14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया गया। 

2

चंद्रयान-3 मिशन के तीन अहम हिस्से हैं। प्रपल्शन, लैंडर और रोवर।

 3

चंद्रयान-3 को लॉन्च करने वाले रॉकेट की लंबाई 43.5 मीटर है। इसे 'फैट ब्वॉय' के नाम से प्रसिद्ध LVM3-M4 द्वारा ही अंतरिक्ष में भेजा गया है ।

4

चंद्रयान-3 मिशन की लागत लगभग 75 मिलियन डॉलर है, जो कि भारतीय रुपये में 615 करोड़ रुपये के करीब है।

5

चंद्रयान-3 आपूर्ति वाहक के रूप में करीब 3.84 लाख किलोमीटर तक की दूरी तय करेगा।

 6

चंद्रयान-3 चांद की सतह पर 23-24 अगस्त के बीच पहुंचेगा। कुल मिलाकर 42 दिनों में चंद्रयान-3 चांद की सतह पर पहुंचेगा। लॉन्च के बाद, यह पहले चांद की कक्षा में पहुंचेगा और फिर उसकी परिक्रमा करके लैंड करेगा।

 7

चंद्रयान-3 का रोवर चांद की सतह पर उतरने के बाद चांद की सतह से जुड़ी जानकारियां भेजेगा, जो इसरो में स्थित वैज्ञानिकों को मिलेंगी। यह रोवर चांद की सतह की ढलान से लेकर पानी की मौजूदगी तक के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।

 8

चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव(साउथ पोल) पर उतारा जाएगा। इसका कारण है कि चांद का दक्षिणी ध्रुव उत्तरी ध्रुव से अधिक विस्तृत है। इस इलाके में पानी की मौजूदगी की संभावना होती है।